प्रशासनमध्यप्रदेश

नमो युवा शक्ति कार्यक्रम युवा शक्ति ने दिखाई प्रतिभा, देशहित में आगे बढ़ने का लिया संकल्प,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने युवाओं को किया प्रेरित, नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में खेल-कला का दिखा उत्साह

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नमो युवा शक्ति कार्यक्रम

युवा शक्ति ने दिखाई प्रतिभा, देशहित में आगे बढ़ने का लिया संकल्प,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने युवाओं को किया प्रेरित, नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में खेल-कला का दिखा उत्साह

कलयुग की कलम कटनी – आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी सदस्यों एवं उनके परिवारों की Gen Z युवतियों के लिए नमो युवा शक्ति कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी शक्ति, बुद्धि, ऊर्जा और क्षमताओं का सदुपयोग समाज एवं देशहित में करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना प्रबंधक अनुराग मोदी एवं आरसेटी कटनी के संचालक पवन गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

लक्ष्य तय कर संकल्प के साथ आगे बढ़ें युवा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति, ऊर्जा, बुद्धि और क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़े। व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज और देश की प्रगति में योगदान देना भी युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी सहायक होते हैं।

खेल से लेकर संस्कृति तक दिखी प्रतिभा

कार्यक्रम में माइक्रो लैब, रिंग टॉस, कुर्सी दौड़ एवं चम्मच-नींबू सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और आत्मनिर्भरता की दिशा में मिले अवसरों के अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीत भी प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान

माइक्रो लैब प्रतियोगिता में तनाज बी, ग्राम उदयपुरा, जनपद पंचायत बहोरीबंद ने प्रथम, सत्यभामा रजक, ग्राम पड़रभटा, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ने द्वितीय तथा लवली प्रजापति, ग्राम इमलिया, जनपद पंचायत कटनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रिंग टॉस प्रतियोगिता में नंदनी कुशवाहा, ग्राम खिरहनी, जनपद पंचायत बहोरीबंद प्रथम, आकांक्षा दुबे, ग्राम बिचुआ, जनपद पंचायत बहोरीबंद द्वितीय तथा शिवानी लोधी, ग्राम बड़खेड़ा, जनपद पंचायत रीठी तृतीय रहीं।

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अमृता लोधी, ग्राम पिपरिया, जनपद पंचायत बहोरीबंद ने प्रथम, अंशिका सिंह, ग्राम घघरीकला, जनपद पंचायत कटनी ने द्वितीय तथा दिशा लोधी, ग्राम पिपरिया, जनपद पंचायत बहोरीबंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चम्मच-नींबू प्रतियोगिता में लक्ष्मी बागरी, ग्राम खमरिया बागरी, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा प्रथम, आभा साहू, ग्राम इमलिया, जनपद पंचायत कटनी द्वितीय तथा शिवानी लोधी, ग्राम बड़खेड़ा, जनपद पंचायत रीठी तृतीय रहीं।

स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना प्रबंधक अनुराग मोदी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी कटनी के संचालक पवन गुप्ता ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला प्रबंधक एसआईएसडी अजय पाण्डेय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सहायक जिला प्रबंधक प्रशिक्षण रामरति लोधी ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सहायक विकासखंड प्रबंधक रामसुजान द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर आजीविका मिशन के संजय सोंधिया, कमलाकर मिश्र, सीमा सिंह, मोहम्मद शहजाद सहित ब्लॉक स्तरीय मिशन स्टाफ एवं आरसेटी स्टाफ उपस्थित रहा। आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एवं पूर्व में प्रशिक्षण ले चुके सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button