कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार: पहाड़ी में बन रहे क्लस्टर सेग्रीगेशन शेड का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण,निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति परखी, तय मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार: पहाड़ी में बन रहे क्लस्टर सेग्रीगेशन शेड का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण,निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति परखी, तय मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – ग्राम पंचायत पहाड़ी, जनपद पंचायत कटनी में निर्माणाधीन क्लस्टर लेवल सेग्रीगेशन शेड का गुरुवार को जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के पालन की स्थिति का जायजा लिया।
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पहाड़ी पहुंचकर जनपद सीईओ ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
क्लस्टर लेवल सेग्रीगेशन शेड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले ठोस अपशिष्ट को व्यवस्थित तरीके से अलग करने और उसके प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में भी प्रभावी कदम आगे बढ़ेगा।
निरीक्षण के दौरान सरपंच, सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन के बीसी जग्गी पटेल सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।



