प्रशासनमध्यप्रदेश

नाली निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरा करें काम,विजयराघवगढ़ जनपद सीईओ ब्रतेश जैन ने गुड़गडोंहा में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की भी ली समीक्षा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नाली निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरा करें काम,विजयराघवगढ़ जनपद सीईओ ब्रतेश जैन ने गुड़गडोंहा में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की भी ली समीक्षा

कलयुग की कलम कटनी – जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुड़गडोंहा में चल रहे नाली निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति के साथ कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मापदंडों का जायजा लिया।

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जमीनी स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा गांवों में पहुंचकर निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ इसे तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों पर भी सख्ती

निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और जहां आवश्यक हो, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं निर्माण कार्य से जुड़े संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button