नेशनल लोक अदालत को लेकर ढीमरखेड़ा में निकला प्रचार वाहन,न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, 12 सितंबर को लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों के निराकरण की अपील
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नेशनल लोक अदालत को लेकर ढीमरखेड़ा में निकला प्रचार वाहन,न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, 12 सितंबर को लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों के निराकरण की अपील
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पूर्वी तिवारी एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाजेश पयाशी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया। प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को नेशनल लोक अदालत के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी दी जाएगी। लोगों से अपील की जा रही है कि न्यायालयों में लंबित ऐसे प्रकरण, जिनका निराकरण आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते से संभव है, उन्हें लोक अदालत के माध्यम से निपटाने का अवसर प्राप्त करें।
इस दौरान न्यायालयीन स्टाफ सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने लोक अदालत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा आमजन को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत
नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा। अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने आमजन से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराने के लिए लोक अदालत में सहभागिता करें।



