प्रशासनमध्यप्रदेश

जिला पंचायत सामान्य सभा ने किया अनूठा सम्मान जिला पंचायत की सामान्य सभा में रचा नया इतिहास, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 लोक सेवक सम्मानित,अचानक सदन में पुकारे गए नाम, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला; अध्यक्ष सुनीता मेहरा और सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के नेतृत्व में नवाचार की पहल

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत सामान्य सभा ने किया अनूठा सम्मान जिला पंचायत की सामान्य सभा में रचा नया इतिहास, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 लोक सेवक सम्मानित,अचानक सदन में पुकारे गए नाम, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला; अध्यक्ष सुनीता मेहरा और सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के नेतृत्व में नवाचार की पहल

कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा की बैठक में बुधवार को एक अभिनव पहल देखने को मिली। सामान्य सभा ने अपने पदीय दायित्वों और शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सदन में अचानक नाम पुकारे जाने और सम्मान मिलने से लोक सेवकों के लिए यह पल भावुक और गौरवपूर्ण बन गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता रमेश मेहरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस पहल के दौरान उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों की सदन में सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सामान्य सभा द्वारा जिला पंचायत में सेवाएं दे रहे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मीडिया प्रभारी अधिकारी (पीसीओ) योगेंद्र कुमार असाटी, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद आरिफ, भृत्य भागीरथ तिवारी एवं बालक दास रजक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अजय गोटिया, प्रदीप त्रिपाठी, प्रेमलाल केवट, कविता पंकज राय, माला मौसी, प्रिया सिंह, संगीता देवी पटेल, रीना लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिलेभर के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्मान से बढ़ता है कार्य के प्रति उत्साह

सामान्य सभा में कहा गया कि शासकीय सेवा में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहन और सम्मान मिलने से उनके मनोबल में वृद्धि होती है। साथ ही अन्य लोक सेवकों को भी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। सदन ने सम्मानित लोक सेवकों को कार्य संस्कृति के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत सामान्य सभा की यह पहल इसलिए भी खास रही कि नियमित समीक्षा और निर्णयों से आगे बढ़कर सदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने की नई परंपरा की शुरुआत की। इससे अधिकारियों-कर्मचारियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और जनसेवा के प्रति समर्पण बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button