उमरिया पान कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय दुबे जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया संगठन और सौहार्द का दिखा अनूठा संगम
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय दुबे जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया संगठन और सौहार्द का दिखा अनूठा संगम
कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने तिलक-वंदन कर पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने विजय दुबे के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द एवं संगठन की मजबूती का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाने में सहभागिता निभाई।
जन्मदिन समारोह के दौरान विजय दुबे ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के साथियों का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
संगठन और सौहार्द का दिखा अनूठा संगम
जन्मदिवस समारोह के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकजुटता और पारिवारिक भावना का परिचय देखने को मिला। कार्यक्रम पूरे उत्साह और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।



