नशे के खिलाफ युवाओं का संकल्प: ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में गूंजी ‘नशा मुक्त भारत, विकसित भारत’ की आवाज”
कलयुग की कलम से राकेश यादव

“नशे के खिलाफ युवाओं का संकल्प: ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में गूंजी ‘नशा मुक्त भारत, विकसित भारत’ की आवाज”
कलयुग की कलम उमरिया पान – देशव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” थीम पर किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने 17 जून से 26 जून 2026 तक संचालित होने वाले अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण की शुरुआत घर, परिवार और गांव से होनी चाहिए। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत करें। व्याख्यान के पश्चात डॉ. नागवंशी ने महाविद्यालयीन स्टाफ एवं उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज निर्माण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनदयाल चक्रवर्ती, शिवानी पटेल, मुस्कान पटेल, साक्षी यादव, गुड़िया कुर्मी, शुभी गर्ग, अपूर्वा द्विवेदी, क्षमता राजपूत एवं आकांक्षा चक्रवर्ती सहित छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. स्मिता परसाई, युवराज तिवारी, जवाहरलाल चौधरी, मनीष झरिया, जितेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प



