उमरियापान पुलिस की बड़ी सफलता: दुष्कर्म और पॉक्सो मामले का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार,थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान पुलिस की बड़ी सफलता: दुष्कर्म और पॉक्सो मामले का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार,थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम महनेर निवासी रोहित चौधरी उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर करौंदी आश्रम के पीछे स्थित जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही उमरियापान पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने विशेष रणनीति बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर उसे 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। वहीं थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी क्रम में इस मामले में भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक मेघा मिश्रा, उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुवेल, सतेन्द्र चौरसिया, योगेश पटेल एवं नीलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



