एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

अंबेडकर जयंती पर उमरिया पान में गूंजा संविधान का संदेश, बाबा साहब के विचारों को किया गया नमन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अंबेडकर जयंती पर उमरिया पान में गूंजा संविधान का संदेश, बाबा साहब के विचारों को किया गया नमन

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरिया पान द्वारा संत रविदास मंदिर, डोली मुहल्ला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इसके पश्चात उपस्थित वरिष्ठजनों ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के प्रबल समर्थक भी रहे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर पूर्व जिलामंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, प्रदीप (तातू) चौरसिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बैभव चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश अशाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इरफान खान, बूथ अध्यक्ष यतींद्र गौतम, अतुल चौरसिया, बड़ा गुप्ता, सल्लू बर्मन, रिंकल सोनी, ओमकार चौधरी, राधे चौधरी, प्रकाश चौधरी, शंकर बर्मन, भाईजी बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर रहा, बल्कि समाज को जागरूक करने और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश भी देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button