Blogमध्यप्रदेश

एमपी के देवास जिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, तहसीलों में बन रहे थे जमीन के जाली आदेश, एडीएम का रीडर समेत 4 गिरफ्तार

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। यहां तहसील स्तर पर जमीन से जुड़े जाली आदेश तैयार कर अवैध लाभ कमाने का खेल चल रहा था। इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने एडीएम के रीडर सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों के आदेश जारी कर रहे थे। इन जाली आदेशों के जरिए जमीनों की खरीद-फरोख्त और नामांतरण जैसे मामलों में हेराफेरी की जा रही थी, जिससे शासन को भारी नुकसान पहुंच रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। शुरुआती जांच में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिससे यह घोटाला और बड़ा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button