एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जन-जन तक पहुंचेगी सरकार की जनहितैषी योजनाएं,ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक, विभागवार तैयारियों की बनी रूपरेखा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जन-जन तक पहुंचेगी सरकार की जनहितैषी योजनाएं,ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक, विभागवार तैयारियों की बनी रूपरेखा

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा उमरिया पान – सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आगामी एक माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभागार में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की गतिविधियों, विभागवार तैयारियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निधि गोहल, जनपद सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, जिला मंत्री प्रशांत राय, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर विभाग की योजनाओं का मिलेगा लाभ

बैठक में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों ने विभागवार तैयारियों से अवगत कराया। अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, लोगों को शासन की सुविधाओं की जानकारी देने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। बैठक में यह भी तय किया गया कि निर्धारित अवधि में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ उठा सकें।

जनभागीदारी से अभियान को मिलेगी मजबूती

सेवा संकल्प अभियान को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव साझा किए। अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में समाजसेवी राजेश व्योहार, अनिल पाण्डेय, संदीप सोनी, भरत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी महामंत्री अंकित झारिया, सोनू गौतम, शारदा महोबिया, प्रदीप (तातू) चौरसिया, श्रीकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं संबंधित जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button