ढीमरखेड़ा में भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा,ढीमरखेड़ा में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, भक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र,राधा अष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु; ग्वाल बाबा धाम में आरती, प्रसाद और विशाल भंडारे के साथ हुआ आयोजन का समापन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा में भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा,ढीमरखेड़ा में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, भक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र,राधा अष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु; ग्वाल बाबा धाम में आरती, प्रसाद और विशाल भंडारे के साथ हुआ आयोजन का समापन
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – राधा अष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज ढीमरखेड़ा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के नौवें वर्ष में आयोजित भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच विधिवत संपन्न हुई। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर शोभायात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा का शुभारंभ ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन/जनपद पंचायत परिसर से हुआ। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग बाइक एवं चारपहिया वाहनों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
शोभायात्रा रामपुर, झिन्ना, पिपरिया, भमका एवं डुडहा चौराहा होते हुए श्री ग्वाल बाबा धाम डुडहा परसेल पहुंची। यहां भगवान श्रीकृष्ण एवं ग्वाल बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ग्वाल बाबा धाम में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सुंदर प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
सर्व यादव समाज द्वारा पिछले 9 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष आयोजित शोभायात्रा में समाजबंधुओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
आयोजन समिति ने शोभायात्रा में शामिल सभी समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पूजा-अर्चना, भव्य आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



