एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

विकसित भारत’ की कल्पना को विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उतारा सिलौंडी में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

‘विकसित भारत’ की कल्पना को विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उतारा सिलौंडी में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कलयुग की कलम सिलौंडी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय बालक संकुल विद्यालय सिलौंडी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत की कल्पना को अपने भाषण और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना को कागज पर रंगों के माध्यम से उकेरा। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं प्रभारी डॉ. प्रशांत राय, सहप्रभारी एवं उपसरपंच राहुल राय तथा वरिष्ठ नेता अनिल पांडे उपस्थित रहे। डॉ. प्रशांत राय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए रक्तदान, स्वच्छता सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता का संदेश दिया।

वरिष्ठ नेता अनिल पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री सोनल मिश्रा, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, अंकुल बैरागी, विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकुमार परसवार, तुलसी नामदेव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button