तेज रफ्तार कार मैरिज गार्डन में घुसी,रात में तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन में घुसी, चालक गंभीर,उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हादसा, टक्कर से खुल गए एयरबैग; चालक जबलपुर रेफर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

तेज रफ्तार कार मैरिज गार्डन में घुसी,रात में तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन में घुसी, चालक गंभीर,उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हादसा, टक्कर से खुल गए एयरबैग; चालक जबलपुर रेफर
कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर माधव मैरिज गार्डन में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार सामने के हिस्से से लेकर टायर तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन के आगे लगे एयरबैग भी खुल गए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कार चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने चालक को जबलपुर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन परिसर में पहुंची और सड़क की ओर आकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त अर्टिगा कार कांग्रेस नेत्री सुषमा सिंह ठाकुर की बताई जा रही है। हालांकि वाहन के स्वामित्व एवं हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।