Blog

CEO जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ने प्रगतिरत जल संरचनाओं सहित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर मध्यान्ह भोजन का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेडा- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं और गतिविधियों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा सतत रूप से भ्रमण कर निगरानी की जा रही है।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटग़वां के ग्राम झुनकी, महनेर और झीर्री में प्रगतिरत जल संरचनाओं तालाबों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सूचना पटल लगाते हुए निर्देशों के अनुसार समग्र वांछित जानकारी अंकित किया जाना सुनिश्चित करें। श्री कोरी ने बारिश के पानी को सहेजने और संरक्षित करने तालाबों को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला झुनकी में मध्यानह भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने प्राचार्य और शैक्षणिक स्टाफ को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छता के साथ स्वादिष्ट भोजन एवं शुद्ध पेयजल छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सहायक शिक्षक अतुल मेहरा अनुपस्थित पाए गए। जनपद पंचायत सीईओ ने कक्षा दूसरी एवं तीसरी के छात्रों से पढ़ाई लिखाई के संबंध में संवाद कर एवं सवाल पूछे। उन्होंने ग्राम पंचायत को विधालय की बाउंड्री बनाने 15 दिन में वित्त से एस्टीमेट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ ने झुनकी गांव में चल जीवन मिशन के कार्यों एवं योजना परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा को ध्यान में रखते हुए सभी मदों से स्वीकृत कार्य पूर्ण कराएं।

Related Articles

Back to top button