39 वर्षों की शिक्षण साधना का सम्मान, भावुक विदाई समारोह विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री चौधरी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सृजनशील आगामी जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

39 वर्षों की शिक्षण साधना का सम्मान, भावुक विदाई समारोह विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री चौधरी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सृजनशील आगामी जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
कलयुग की कलम उमरिया पान -शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में उच्च श्रेणी शिक्षक एवं प्रख्यात कवि श्री द्वारिका प्रसाद चौधरी के 39 वर्षों की दीर्घ, निष्ठावान शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने श्री चौधरी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सृजनशील आगामी जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान कीं। विधायक श्री सिंह ने कहा कि श्री चौधरी जैसे शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिन्होंने पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और साहित्यिक चेतना से समृद्ध किया।
कार्यक्रम में उमरियापान मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया, मंडल एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्री चौधरी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और कवि रूप में उनकी विशिष्ट पहचान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा और छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की। श्री चौधरी ने भी अपने सेवाकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन सम्मान, शुभकामनाओं और भावनात्मक क्षणों के साथ हुआ, जो लंबे समय तक उपस्थित जनों की स्मृति में अंकित रहेगा।



