एसपी कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई पारिवारिक विवाद से धोखाधड़ी तक पहुंचीं शिकायतें,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गंभीरता से सुनी समस्याएं, अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

एसपी कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई पारिवारिक विवाद से धोखाधड़ी तक पहुंचीं शिकायतें,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गंभीरता से सुनी समस्याएं, अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के समक्ष रखीं। एसपी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच मतभेद, बेटा-बहू से जुड़े पारिवारिक मामले, प्लॉट एवं मकान के नाम पर धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन, वित्तीय धोखाधड़ी तथा वेतन का भुगतान नहीं होने से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं।
फोन पर अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनना और उनके अधिकारों का संरक्षण करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कई मामलों में मौके से शुरू हुई प्राथमिक कार्रवाई
जनसुनवाई में सामने आए विभिन्न प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही प्राथमिक कार्रवाई शुरू कराई गई। पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) उपस्थित रहे।



