प्रशासनमध्यप्रदेश

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला पंचायत परिसर,राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रांगण, वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला पंचायत परिसर,राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रांगण, वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत कार्यालय कटनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा। वातावरण में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का ऐसा रंग दिखाई दिया कि उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर तथा जिला पंचायत सदस्य माला मौसी ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।

स्वतंत्रता के महत्व पर डाला प्रकाश

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा एवं सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। आजादी की रक्षा करना और राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

दोनों ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

अधिकारी-कर्मचारियों की रही सहभागिता

समारोह में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि राज चढ़ार, कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, मृगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, मंजुल मयंक त्रिपाठी, गोदफ्रिज किस्पोट्टा, धनराज चौधरी, उमेश सोनी, मोहम्मद आरिफ सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रगान, देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ समारोह ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया।

Related Articles

Back to top button