राजीव कुमार चीफ इलेक्श कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेस LIVE
– देशभर के मतदाताओं का अभिवादन है।
– दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के कारण दुनिया के सभी देशों की नजर भारत के चुनावों पर होती है।
– पिछले दो सालों से लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही थीं।
– 10 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथों पर होगी वोटिंग
– डेढ़ करोड़ कर्मचारी कराएंगे वोटिंग
एमपी में चुनाव की तैयारियां पूरी
मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो गया है। यहां चुनाव आयोग की तैयारी लगभग पूरी है। आचार संहिता लगने से पहले मध्यप्रदेश के निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी कर दिया था।
लगातार बढ़ रहे हैं मतदाता
मध्यप्रदेश में लगातार मतदाता बढ़ रहे हैं। हाल ही में निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए गए अभियान में लगातार नए मतदाता बढ़ रहे हैं जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 थी। इनमें 28790967 पुरुष मतदाता और 27206136 महिला मतदाता थे। थर्ड जेंडर की संख्या 1267 थे। इसके साथ ही राज्य में 75 हजार 326 सेवा मतदाता थे। राज्य में कुल 5 लाख 03 हजार 564 दिव्यांग मतदाता भी हैं। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी तक मतदाता सूची का काम पूरा करने का टारगेट रखा है। सभी राज्यों में इसे पूरा करना है। 18 साल पूरे कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। तब तक मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होगा।