मध्यप्रदेश
जबलपुर संभागीय कमीश्नर व जबलपुर कलेक्टर ने आधारताल और सिहोरा तहसील पहुंचकर राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति का लिया जायजा
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
जबलपुर- संभागीय कमिश्नर श्री अभय वर्मा और कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज तहसील आधारताल और सिहोरा पहुंचकर राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान में चिन्हित घटकों में प्रगति लायें और रैंकिंग सुधारे। अभियान मुख्य रूप से आम जनता से संबंधित है, अत: परेशानी को देखकर तत्परता से कार्य करें। लोगों के राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करें। नामांतरण, बटवारा, रिकॉर्ड सुधार, नक्शा तरमीम, न्यायालय का निरीक्षण और किसानों के ई-केवाईसी व खसरा लिंकिंग का कार्य 31 अगस्त के पूर्व सुनिश्चित कर लें। ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग पर विशेष ध्यान देकर शतप्रतिशत पूरा करें। इस दौरान उन्होंने इस कार्य में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के उपाय भी बताए।





