एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प यात्रा आज पहुंचेगी उमरियापान-ढीमरखेड़ा मंडल मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने की भव्य स्वागत की अपील,वड़नगर से वाराणसी तक जारी यात्रा का बड़वारा विधानसभा में होगा भव्य स्वागत, उमरियापान से करौंदी और ढीमरखेड़ा तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प यात्रा आज पहुंचेगी उमरियापान-ढीमरखेड़ा मंडल मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने की भव्य स्वागत की अपील,वड़नगर से वाराणसी तक जारी यात्रा का बड़वारा विधानसभा में होगा भव्य स्वागत, उमरियापान से करौंदी और ढीमरखेड़ा तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार, 1 अक्टूबर को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। बाइकर्स के समूह के साथ पहुंच रही यात्रा के दौरान उमरियापान-ढीमरखेड़ा मंडल में विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सेवा संवाद, वृक्षारोपण और भ्रमण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे समय से जारी सेवा कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के बड़वारा विधानसभा में प्रवेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की गई हैं।

भनपुरा से शुरू होगा स्वागत का सिलसिला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का दोपहर 2 बजे भनपुरा में आगमन होगा, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दोपहर 3 बजे उमरियापान झंडा चौक पहुंचेगी। यहां स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे करौंदी विद्यापीठ के ध्यानहाल में यात्रा का स्वागत एवं सेवा संवाद कार्यक्रम होगा। वहीं शाम 4:30 बजे महर्षि विश्वविद्यालय करौंदी में वृक्षारोपण एवं अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम 5 बजे यात्रा द्वारा करौंदी केंद्र बिंदु का भ्रमण किया जाएगा।

ढीमरखेड़ा मंडल में भी होगा स्वागत

यात्रा शाम 5:30 बजे ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश करेगी, जहां दुर्गा मंदिर के पास कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे खमतरा में स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां से यात्रा विलायतकला के लिए रवाना होगी।

कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील

यात्रा के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से निर्धारित समय पर संबंधित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है।

उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से यात्रा में शामिल यात्री कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

नवरात्रि पर्व पर अमित मोटर्स लाया है बंफर धमाका 

Related Articles

Back to top button