प्रशासनमध्यप्रदेश

आज से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव पहुंचेगा जनसेवा का संदेश,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सीईओ जिला पंचायत ने तैयारियों की वर्चुअली समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आज से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव पहुंचेगा जनसेवा का संदेश,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सीईओ जिला पंचायत ने तैयारियों की वर्चुअली समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिले में आज 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होगा, जो 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि में जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

गांव, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगी गतिविधियां

सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी संचालन और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अमले की सक्रिय सहभागिता तथा कार्यक्रमों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा।

निर्धारित कैलेंडर के अनुसार होंगे कार्यक्रम

अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, रक्तदान शिविर, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न गतिविधियां निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा और प्रगति की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जनभागीदारी से सफल बनेगा अभियान

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने और निर्धारित समयावधि में अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button