प्रदेशभर की योजनाओं की मुख्य सचिव ने ली समीक्षा कटनी जिले की प्रगति पर दिया जोर, कलेक्टर सहित अधिकारी रहे मौजूद
कलयुग की कलम से राकेश यादव

प्रदेशभर की योजनाओं की मुख्य सचिव ने ली समीक्षा कटनी जिले की प्रगति पर दिया जोर, कलेक्टर सहित अधिकारी रहे मौजूद
कलयुग की कलम कटनी – प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने गुरुवार, 28 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेवार व्यापक समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास, शिक्षकों की ई-अटेंडेंस, शाला से बाहर विद्यार्थियों के पंजीयन, छात्रवृत्ति वितरण, नगरीय निकायों में पीएम आवास, अमृत-2 मिशन, दुग्ध उत्पादन, पराली प्रबंधन, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों की गहन समीक्षा की गई।
कटनी कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर और नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।
इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, उप संचालक कृषि डॉ. आर.एन. पटेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए तथा लंबित मामलों को समयसीमा में निराकरण करने पर बल दिया।



