प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज 190 आवेदकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश,भूमि रिकॉर्ड, बिजली, पेंशन और भुगतान से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, आमजन की समस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज 190 आवेदकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश,भूमि रिकॉर्ड, बिजली, पेंशन और भुगतान से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, आमजन की समस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस

कल की कलम कटनी – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को जनता के और करीब लाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे 190 नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल एवं डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंह उईके ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूमि रिकॉर्ड की त्रुटि सुधारने की मांग

ग्राम परसवारा निवासी रमुआ पटेल ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी भूमि के रिकॉर्ड में रकबे की गलत प्रविष्टि दर्ज हो गई है। उन्होंने वास्तविक भूमि क्षेत्रफल के अनुरूप रिकॉर्ड संशोधित किए जाने की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नाम सुधार और लंबित भुगतान का मामला पहुंचा जनसुनवाई में

ग्राम सिजहनी निवासी संदीप कुमार कोरी ने भूमि अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटि सुधारने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

वहीं ग्राम बिचपुरा की वरिष्ठ नागरिक प्यारी बाई कोल ने सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी भविष्य निधि की लंबित राशि प्राप्त न होने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की।

नीचे लटके बिजली तारों से खतरे की शिकायत

ग्राम बड़ागांव निवासी वृंदावन साहू ने खेत से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों के अत्यधिक नीचे होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे कृषि कार्यों में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आवेदक ने सुरक्षा की दृष्टि से तारों को ऊंचा कराने अथवा आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने की मांग की।

हर आवेदन पर गंभीरता, जांच के बाद होगा समाधान

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

Related Articles

Back to top button