एक पौधा, अनेक उम्मीदें — न्यायालय से निकला हरियाली का संदेश”न्यायालय परिसर में हरियाली का संकल्प: न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने लगाए 10 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

एक पौधा, अनेक उम्मीदें — न्यायालय से निकला हरियाली का संदेश”न्यायालय परिसर में हरियाली का संकल्प: न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने लगाए 10 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने स्वयं 10 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
यह आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए अभियान के तहत न्यायालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और जैव विविधता में कमी जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। भोजन और पानी के बिना व्यक्ति कुछ समय तक जीवित रह सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के अभाव में जीवन संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
न्यायालय परिसर में हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।



