प्रशासनमध्यप्रदेश

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर अफसरों की नजर, पंचायतों में पहुंचकर लिया जायजा ्जनपद सीईओ ब्रतेश जैन ने सिजहनी और पड़वई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर अफसरों की नजर, पंचायतों में पहुंचकर लिया जायजा ्जनपद सीईओ ब्रतेश जैन ने सिजहनी और पड़वई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर दिए निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर प्रशासन द्वारा मैदानी स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायत सिजहनी और पड़वई का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

सिजहनी में सड़क, सामुदायिक भवन और आवासों की जांच

निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने सिजहनी में निर्माणाधीन सीसी रोड, सामुदायिक भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति और निर्माण की गुणवत्ता को देखा तथा संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली।

श्री जैन ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कराए जाएं और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उन्होंने आवास निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए आवश्यक समझाइश भी दी।

पड़वई में सामुदायिक भवन का निरीक्षण

इसके बाद जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत पड़वई पहुंचकर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

मैदानी निरीक्षण से गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में जनपद स्तर के अधिकारी लगातार ग्राम पंचायतों का मैदानी भ्रमण कर रहे हैं। इन निरीक्षणों का उद्देश्य निर्माण कार्यों की वास्तविक प्रगति की जानकारी लेना, गुणवत्ता सुनिश्चित करना और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखना है। प्रशासन की इस सतत निगरानी से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं बेहतर तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button