बडेरा में स्वच्छता अभियान बडेरा में गूंजा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से ग्रामीणों ने संवारा गांव,स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान में जनभागीदारी का दिखा उत्साह, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बडेरा में स्वच्छता अभियान बडेरा में गूंजा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से ग्रामीणों ने संवारा गांव,स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान में जनभागीदारी का दिखा उत्साह, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
कलयुग की कलम कटनी – स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत बडेरा में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले कचरे का व्यवस्थित निस्तारण स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए आवश्यक है।
सार्वजनिक परिसर में किया श्रमदान
अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक परिसर में श्रमदान किया। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। श्रमदान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को जनअभियान का स्वरूप दिया।
स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पारस जैन, मंडल अध्यक्ष राम पटेल, रानू साहू, विजय दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप सिंह, तहसीलदार आकाश नीरज, बीसीएसीबीएम जग्गी पटेल, सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी, एपीओ वर्षा जैन, प्रभारी बीपीओ मनोज परोहा एवं ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम प्रदीप जैन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



