प्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में जिला पंचायत कटनी को ए ग्रेड,सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी जिला पंचायत का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में छठे स्थान पर,अगस्त की राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में ‘ए’ ग्रेड के साथ टॉप-10 में बनाई जगह, 1578 शिकायतों का हुआ निराकरण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सीएम हेल्पलाइन में जिला पंचायत कटनी को ए ग्रेड,सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी जिला पंचायत का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में छठे स्थान पर,अगस्त की राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में ‘ए’ ग्रेड के साथ टॉप-10 में बनाई जगह, 1578 शिकायतों का हुआ निराकरण

कलयुग की कलम कटनी – सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के प्रभावी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अगस्त माह के लिए जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में प्रथम समूह के अंतर्गत जिला पंचायत कटनी को ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। कटनी ने छठवां स्थान हासिल करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है।

राज्य स्तरीय मूल्यांकन में जिला पंचायत कटनी द्वारा अगस्त माह के दौरान 1,578 शिकायतों का निराकरण किया गया। शिकायतों के निराकरण से संबंधित निर्धारित मूल्यांकन में जिला पंचायत ने 86.07 वेटेज प्राप्त किया, जिसके आधार पर उसे ‘ए’ ग्रेड मिला।

सीईओ की निगरानी में शिकायतों के निराकरण पर फोकस

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की सतत निगरानी और मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की नियमित समीक्षा की गई। शिकायतों की स्थिति, निराकरण की गति और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

प्रशासन की ओर से शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से बंद करने के बजाय उनके गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर जोर दिया गया। विभागीय स्तर पर प्रकरणों की प्रगति की लगातार समीक्षा किए जाने से शिकायत निवारण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली।

अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना

इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर और संतोषजनक समाधान प्रशासन की जवाबदेही तथा जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जिला पंचायत कटनी का राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में छठे स्थान पर रहना और टॉप-10 में शामिल होना शिकायत निराकरण की दिशा में किए जा रहे विभागीय प्रयासों और टीमवर्क को दर्शाता है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को लगातार प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button