प्रशासनमध्यप्रदेश

अब गांव की पंचायतें खुद कमाएंगी, खुद मजबूत बनेंगी!,OSR पोर्टल पर राजस्व बढ़ाने की कवायद तेज; ढीमरखेड़ा-बहोरीबंद के सचिवों और रोजगार सहायकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, तकनीकी अड़चनों के समाधान पर जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अब गांव की पंचायतें खुद कमाएंगी, खुद मजबूत बनेंगी!,OSR पोर्टल पर राजस्व बढ़ाने की कवायद तेज; ढीमरखेड़ा-बहोरीबंद के सचिवों और रोजगार सहायकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, तकनीकी अड़चनों के समाधान पर जोर

कलयुग की कलम कटनी – जिले की ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में जिला पंचायत द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में ऑन सोर्स रेवेन्यू (OSR) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के लिए चरणबद्ध ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में मंगलवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा एवं बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान ओएसआर पोर्टल पर परिवार पंजीयन, कर संग्रहण, डाटा एंट्री और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने संबंधी जानकारी दी गई।

तकनीकी दिक्कत दूर होंगी, बेहतर परिणाम मिलेंगे

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यों के दौरान सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना, कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और बेहतर परिणाम हासिल करना है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वयं के आय स्रोत विकसित करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यशाला में कर एवं शुल्क वसूली के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायतों की संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग के माध्यम से आय बढ़ाने के संभावित उपायों पर भी संवाद हुआ। सबसे कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। ओएसआर पोर्टल की प्रैक्टिकल मॉनिटरिंग के साथ प्रशिक्षणार्थियों की तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

अगले चरण में इन जनपदों को मिलेगा प्रशिक्षण

चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर को रीठी एवं विजयराघवगढ़ तथा 3 सितंबर को बड़वारा एवं कटनी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण क्रमशः सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे आयोजित होगा।

कचरा प्रबंधन से लेकर नल-जल तक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री कमलेश सैनी एवं बीसी जग्गी पटेल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गीले एवं सूखे कचरे के वैज्ञानिक निपटान की जानकारी दी। ग्राम स्तर पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर रोक तथा व्यवहार परिवर्तन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सुचारु संचालन और संधारण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों के सवालों और समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार नामदेव, ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के सीईओ युजवेंद्र कोरी एवं बहोरीबंद जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार झा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button