प्रशासनमध्यप्रदेश

साइबर ठगों से सावधान रहने का संदेश: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत बाकल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम,विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए आसान उपाय, सतर्कता को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

कलयुग की कलम से राकेश यादव

साइबर ठगों से सावधान रहने का संदेश: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत बाकल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम,विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए आसान उपाय, सतर्कता को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

कलयुग की कलम कटनी/बाकल – मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी कॉल, ओटीपी, लिंक, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया और मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग हमेशा जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप डाउनलोड करने या लालच भरे ऑफर पर भरोसा करने से बचें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना दें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button