प्रशासन

कटनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नें देर शाम कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा मे लगे जवानों को सजगता के साथ निगरानी रखने के दिए निर्देश 

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद नें शुक्रवार की देर शाम कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा मे लगे जवानों को सजगता के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम सहित अन्य निर्वाचन सामग्री को यहाँ सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता बरतते हुए स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से दृश्य एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखने की व्यवस्था भी मंडी परिसर में की गई है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान यहाँ 24 घंटे अधिकारियों की लगाई गई शिफ़्टवार ड्यूटी, विधानसभावार विजिटर पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button