नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान,शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, नुक्कड़ नाटक से युवाओं को किया जागरूक
कलयुग की कलम से राकेश यादव

‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान,शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, नुक्कड़ नाटक से युवाओं को किया जागरूक
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का ऑनलाइन लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इसके बाद देश की राजधानी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यह तभी सार्थक होगी जब युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रत्येक युवा से इस जनअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मनीष झरिया, दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती एवं अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रभु दयाल बर्मन, निराशा लोधी, नंदिनी लोधी, चंद्रमुखी बर्मन, वंदना चक्रवर्ती, सुमन लोधी, यशी ज्योतिषी, शिवम, सत्यम सिंह, अनामिका यादव, लक्ष्मी यादव, प्रियंका कुम्हार, श्वेता शर्मा, छाया उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



