मध्यप्रदेश

कटनी जिले के युवा करेंगे फसलों की गिरदावरी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी – राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार जिले में फसलों की गिरदावरी के लिए अब युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से 15 जुलाई तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते ने बताया कि फसलों की मध्यप्रदेश भू अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी कार्य वर्ष में तीन बार (मौसम खरीफ रबी/जायद) में सारा एप के माध्यम से की जाती है। जिसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत रूप से किया जाता है।

फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह प्रत्येक मौसम के लिए लगभग 45 दिन की कार्रवाई होती है। जिसमें जिओ फेंस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।

इस योजना में मौसम खरीफ डिजिटल क्राप सर्वेक्षण के लिए सर्वेयर पंजीयन 10 जुलाई 2024 तक किए जाएं। उक्त कार्य के लिए ग्राम के. स्थानीय युवा व निकटतम ग्राम पंचायत के निवासी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य हो भूअभिलेख के पोर्टल पर पंजीयन के लिए पात्र हैं, वे पंजीयन करवाए हैं। इसमें आधार ओटीपी से पंजीकरण भू-लेख पोर्टल के माध्यम से होगा। पटवारी द्वारा ग्राम आवंटन किया जाएगा। अधिक जानकारी राजस्व कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button