कटनी जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने उमरियापान के झंडा चौक पहुंच कर वोटर्स से किया संवाद, जानी मन की बात, जन अभियान परिषद के द्वारा लघु नाटिका और स्लोगन गीत के माध्यम से दिलाई गई मतदाताओं को शपथ
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट
कटनी – आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के लोकसभा क्षेत्र शहडोल और खजुराहो में 19 एवं 26 अप्रैल को मतदान होना है। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता प्रतिशत में वृद्धि हेतु मतदाता जागरूकता की गतिविधियां अनवरत रूप से आयोजित की जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक और प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार की देर शाम जिला पंचायत के सीईओ एवम स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरियापान पहुंचकर मतदाता जागरूकता के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं को जगमगाते दीपकों की श्रृंखला और कैंडल के बीच मतदाता शपथ दिलाई और मतदान दिवसों के दिन स्वयं मतदान करने और अपने आसपास और करीबी लोगों को मतदान कराने की अपील की।

जन अभियान परिषद ने लघु नाटिका और स्लोगन गीतों के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
जन अभियान परिषद ने लघु नाटिका और स्लोगन गीत.. सुनो रे भैया..सुनो रे भाभी सुनो रे कक्का..सुनो रे काकी.. सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, सबसे पहले मतदान.. बाद में दूसरे काम एवं अन्य स्लोगन, गीतों और तख्तियों के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सारगर्भित प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर हौसला बढ़ाया। जन अभियान की प्रस्तुति में कोदूलाल,नीता विश्वकर्मा, मुस्कान, विनीता, आकाश, दिव्यांशु, शरद, सुमित, शैलेश, अंकित ,मुकेश, धर्मेंद्र, श्रेया ,विकास और अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

फर्स्ट टाइम वोटर्स से सीईओ ने जानी मन की बात
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने इस दौरान पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से बातचीत कर उनके मन को छुआ। शालिनी, शिवानी, कल्याणी, प्रियंका और आयुष ने बताया कि मतदान को लेकर उनमें खासा उत्साह, उमंग और जिज्ञासा है। मतदान दिवस के दिन हम सारे काम छोड़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु मतदान करेंगे और अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करेंगे।

वृद्ध मतदाताओं का हुआ सम्मान और दीपकों की श्रृंखला से जगमगाया परिसर



