मध्यप्रदेशराजनीति

सिहोरा को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, विधायक–प्रबुद्धजनों की बैठक में बनी ठोस रणनीति महिला कॉलेज से केंद्रीय विद्यालय तक, शिक्षा–खेल–अधोसंरचना पर साझा सहमति

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिहोरा को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, विधायक–प्रबुद्धजनों की बैठक में बनी ठोस रणनीति महिला कॉलेज से केंद्रीय विद्यालय तक, शिक्षा–खेल–अधोसंरचना पर साझा सहमति

कलयुग की कलम सिहोरा -सिहोरा के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के साथ नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह स्पष्ट संदेश सामने आया कि सिहोरा के विकास की रूपरेखा आमजन की सहभागिता के साथ तय की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दूरदर्शी सोच के साथ सिहोरा के भविष्य से जुड़े कई अहम सुझाव रखे। प्रमुख रूप से महिला महाविद्यालय की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, आईटीआई भवन का निर्माण, बारी बहु परियोजना तथा अरुणाभ घोष स्टेडियम के उन्नयन जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा, खेल, रोजगार के अवसरों के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि विधायक सिहोरा के जागरूक नागरिकों की व्यापक बैठक आयोजित कर विकास की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करेंगे, ताकि नगर के समग्र विकास में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे सहित अनिल जैन, अरुण जैन, शिशिर पांडे, राकेश पाठक, रमेश पटेल, नरेंद्र त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राजेंद्र गर्ग, सुनील जैन, संजय जैन, अंकित तिवारी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

अंत में यह सहमति बनी कि सिहोरा के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जनभागीदारी के माध्यम से सिहोरा को शिक्षा, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button