भोपाल – Lok Sabha Election 2024 में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है, पहले चरण में मध्यप्रदेश की भी 6 सीटों पर चुनाव होंगे। इन 6 सीटों पर कल यानी बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और बुधवार शाम को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा।
Lok Sabha Election 2024 में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है, पहले चरण में मध्यप्रदेश की भी 6 सीटों पर चुनाव होंगे। इन 6 सीटों पर कल यानी बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और बुधवार शाम को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उन पर चुनाव कराने के लिए चुनाव प्रचार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
पहले चरण में इन 6 सीटों पर मतदान
बता दें कि मध्यप्रदेश में पहले चरण में जिन 6 सीटों पर मतदान होना है उनमें छिंदवाड़ा, जबलपुर, सीधी, मंडला, बालाघाट, शहडोल शामिल हैं। इन 6 सीटों पर कुल 88 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 19 अप्रैल को मतदाता ईवीएम में कैद कर देंगे और फिर 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। सीटवार प्रत्याशियों की बात करें तो छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14, बालाघाट में 13, जबलपुर में 19, शहडोल में 10 और सीधी में 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।