एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

उमरियापान में गूंजे संत नामदेव महाराज के जयकारे! 756वीं जयंती पर दीप प्रज्वलन, महाआरती और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल,मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी ने किया नगर भ्रमण, आज हवन और भंडारा प्रसाद वितरण के साथ होगा जयंती समारोह का समापन; आयोजकों ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में गूंजे संत नामदेव महाराज के जयकारे! 756वीं जयंती पर दीप प्रज्वलन, महाआरती और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल,मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी ने किया नगर भ्रमण, आज हवन और भंडारा प्रसाद वितरण के साथ होगा जयंती समारोह का समापन; आयोजकों ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम उमरिया पान – संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती के अवसर पर उमरियापान में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार रात 8 बजे राधा-कृष्ण नामदेव समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे सहित नामदेव समाज के आयोजकों और समिति सदस्यों ने दीप प्रज्वलन एवं महाआरती के साथ किया। इस दौरान पूरा परिसर संत नामदेव महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

महाआरती के पश्चात रामायण भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामदेव समाज के लोगों के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भक्ति संगीत और भजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं सहित नामदेव समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ नगर का वातावरण

जयंती समारोह के अगले चरण में शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी के माध्यम से संत शिरोमणि नामदेव महाराज के विचारों और भक्ति संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

हवन के बाद होगा विशाल भंडारा

जयंती समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button