प्रशासन
मध्यप्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत 21 घायल, सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
डिंडोरी- मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के बिछिया बड़झर गांव के पास हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोग घायल हो गए तो 14 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा हे कि पिकअप वाहन अचानक बेकाबू हुआ और पलट गया।
बताया जाता है कि डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में बेकाबू पिकअप वाहन पलटने से यह दुर्घटना हुई। पता चला है कि यह लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हुए। दुर्घटना का शिकार लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए रहे हैं। घायलोे का इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 29, 2024
सीएम ने एक्स पर जताया शोक



