Blog

उमरियापान खरीदी केंद्र पहुंची ढीमरखेड़ा एसडीएम ने अनिमितता मिलने पर केंद्र प्रभारी को जमकर लगाई फटकार, गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए खरीदी करने दिए निर्देश

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- उमरियापान स्थित धान उपार्जन केंद्र में उपज खरीदी में जमकर अनियमितता की जानकारी लगने पर एसडीएम विन्की सिंहमारे शनिवार को उपार्जन केंद्र पहुँची। केंद्र में रखी उपज को देखा। फफूंद लगी और अंकुरित धान मिली। जिस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन को जमकर फटकार लगाई। धान की उपज के सेम्पल भी लिए।एसडीएम ने सख्त लहजे में केंद्र प्रभारी से कहा कि दुबारा अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अमानक उपज को साफ कराकर ही तौल कराएं। इस मौके पर राजस्व अमले ने पंचनामा कार्रवाई किया। एसडीएम ने केंद्र में मौजूद किसानों से पंजीयन मांगे,लेकिन किसान नहीं दिखा सके। जिस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि जिन किसानों के पास पंजीयन पत्र हो उन्हीं किसानों को केंद्र में प्रवेश दें। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप परौहा, पटवारी प्रमोद दीक्षित सहित किसानों की उपस्थिति रही। हालांकि जैसे ही एसडीएम केंद्र में पहुँची,व्यापारी और बिचौलिए केंद्र से बाहर निकल गए।

Related Articles

Back to top button