कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्र कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार पर लगातार नजर रखी जा रही थी। फलस्वरूप दिनांक 14 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि चांडक चौक के पास कोई मोटरसाइकिल बेचने की बात कर रहा है। जिसकी उम्र करीब 24-25 साल होगी ग्रे रंग का जैकेट व नीला लोवर पहना और हल्की दाढ़ी रखा है।
सूचना पर व्यक्ति की तलाश पतासाजी करने पर वह बाइक MP 21MK 8044 लिए दिखा जो पुलिस को देखते ही गाड़ी चालू करके भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ा गया। उसने अपना नाम धनेश पिता रमेश यादव उम्र 25 ग्राम पटवारा थाना कुठला का बताया। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर मौके पर नही होना व संतोषजनक उत्तर नही दे पाया।
तब थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो बताया कि यह मोटरसाइकिल दि. 30 नवम्बर की शाम करीब 06.30 बजे गजानन काम्पलेक्स के सामने। अन्य चोरियों के संबंध में पूछने पर हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्र एम.पी. 21 एम ए 6784 एल. आई.सी के पीछे नई बस्ती कटनी से चोरी करना व खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी मो.सा. के बीच में रखना बताया। आरोपी धनेश यादव के कब्जे से दोनों मो.सा. जप्त की गई। वाहन चोरी के अन्य आरोपियों को जानने पहचानने के संबंध में पूछने पर आकाश यादव पिता अनिल यादव 21 वर्ष तथा पंकज यादव पिता हीरा लाल यादव उम्र 19 वर्ष दोनों नि. ग्राम लमतरा थाना कुठला के द्वारा भी वाहन चोरी के अपराधों में संलिप्ता होना बताया।
आकाश यादव, पंकज यादच को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई मोटर सायकलों के संबंध में पूछताछ करने पर आकाश यादव के कब्जे से चोरी की 03 मो.सा. तथा पंकज यादव के कब्जे से चोरी की 02 मो.सा. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 मोटर सायकलें कीमती 05 लाख रु कीमती जप्त किया गया है। अरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।