एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

भाजयुमो में नई टीम की सुगबुगाहट तेज, दो दर्जन युवाओं ने थामा दामन,जिलाध्यक्ष पारस जैन का उमरियापान से मंडल प्रवास शुरू, बड़ी माई मंदिर में पूजन के बाद युवा संवाद; तीन माह से कार्यकारिणी गठन का इंतजार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजयुमो में नई टीम की सुगबुगाहट तेज, दो दर्जन युवाओं ने थामा दामन,जिलाध्यक्ष पारस जैन का उमरियापान से मंडल प्रवास शुरू, बड़ी माई मंदिर में पूजन के बाद युवा संवाद; तीन माह से कार्यकारिणी गठन का इंतजार

कटनी/म.प्र 

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारस जैन के संगठनात्मक प्रवास की शुरुआत बुधवार को उमरियापान मंडल से हुई। उन्होंने बड़ी माई मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कटरा बाजार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर संवाद कर चर्चा की। इस दौरान करीब दो दर्जन युवाओं ने भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक सुभाष चौरसिया, राजेश राजा चौरसिया, राजेश व्यौहार, ललित गौतम, पप्पी अरोड़ा, जगन्नाथ मांझी एवं युवाओ में ऋषभ व्यौहार, वीरू तिवारी और रिंकू मिश्रा सहित अन्य युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी को लेकर बढ़ी हलचल

उमरियापान के बाद जिलाध्यक्ष ने ढीमरखेड़ा मंडल का भी प्रवास किया। जिले में करीब तीन माह से युवा मोर्चा की जिला एवं मंडल कार्यकारिणियों के गठन का इंतजार है। ऐसे में मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और नए युवाओं को संगठन से जोड़ने की कवायद को आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब कार्यकर्ताओं की निगाहें नई टीम में मिलने वाली जिम्मेदारियों पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button