एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प में दिखी संवेदना की मिसाल: वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान, कृत्रिम उपकरणों से बांटी मदद,श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरतमंदों को वितरित किए सहायक उपकरण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प में दिखी संवेदना की मिसाल: वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान, कृत्रिम उपकरणों से बांटी मदद,श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरतमंदों को वितरित किए सहायक उपकरण

कलयुग की कलम कटनी – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दद्दा धाम स्थित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों का आत्मीयता के साथ सम्मान करते हुए उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री अनुराग मोदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पारस जैन, उपाध्यक्ष श्री सचिन निषाद, एनकेजे क्षेत्र के भाजपा मंडल महामंत्री श्री आशीष मिश्रा, श्री शरद, श्री सिद्धार्थ जैन, श्री कृष्ण धाम के संचालक श्री नीरज, वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शाल-श्रीफल से सम्मान, आत्मीय संवाद से जाना हाल

कार्यक्रम में वृद्धजनों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके जीवन के अनुभव सुने और उनकी जरूरतों की जानकारी ली। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कृत्रिम अंग सहित सहायक उपकरण किए वितरित

कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से जरूरतमंद वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग, स्टिक, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही बुजुर्गों का चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और आवश्यकतानुसार उचित परामर्श भी दिया गया।

सेवा और सम्मान के इस आयोजन में भजन प्रस्तुति ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम ने बुजुर्गों के प्रति अपनत्व, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, बालमुकुंद मिश्रा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्री धीरेंद्र सिंह, श्री मयंक मिश्रा, श्री शरद सोनी, श्री अमित दुबे, श्री भारत सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button