OSR में कटनी के नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक,पंचायतों के बेहतर प्रयासों का हुआ धरातलीय जायजा, NIIRD हैदराबाद के राष्ट्रीय कंसल्टेंट ने घंघरी कला और चाका का किया भ्रमण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

OSR में कटनी के नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक,पंचायतों के बेहतर प्रयासों का हुआ धरातलीय जायजा, NIIRD हैदराबाद के राष्ट्रीय कंसल्टेंट ने घंघरी कला और चाका का किया भ्रमण
कलयुग की कलम कटनी – पंचायतों को अपने स्वयं के राजस्व स्रोतों से मजबूत और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में कटनी जिले में किए जा रहे प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रहे हैं। Own Source Revenue (OSR) बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और स्थानीय स्तर पर अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए NIIRD, हैदराबाद से आए राष्ट्रीय स्तर के कंसल्टेंट श्री अमित आठिया ने जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत घंघरी कला एवं चाका का भ्रमण किया।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में किए जा रहे इन प्रयासों के तहत कंसल्टेंट ने दोनों ग्राम पंचायतों में OSR से जुड़ी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति देखी। उन्होंने पंचायतों द्वारा स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, नवाचारों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर OSR बढ़ाने में सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को भी समझा गया। जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत स्तर पर राजस्व बढ़ाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयोगों और प्रयासों की जानकारी श्री आठिया को दी।
सीमित संसाधनों में नवाचार देख कंसल्टेंट ने सराहा प्रयास
ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और स्वयं के राजस्व स्रोत विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखकर श्री अमित आठिया ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पंचायतों के नवाचारों और बेहतर प्रबंधन को सराहनीय बताया तथा धरातल पर किए जा रहे प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रीय संस्थान तक पहुंचा कटनी के पंचायतों का काम
कटनी जिले की ग्राम पंचायतों में OSR के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों की जानकारी NIIRD हैदराबाद जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान तक पहुंचना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पंचायतों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अपने राजस्व स्रोत विकसित करने और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने के प्रयासों को व्यापक पहचान मिली है।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में OSR बढ़ाने के साथ-साथ नवाचारों को प्रोत्साहित करने और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। घंघरी कला एवं चाका का भ्रमण इसी दिशा में धरातलीय समीक्षा, अनुभव साझा करने और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने की महत्वपूर्ण कड़ी रहा।
इस अवसर पर आरजीसीए के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पंकज नामदेव, ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहें।



