एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पान में उमड़ा जनसैलाब,चंद्रकांत ‘चंदू’ चौरसिया के नेतृत्व में महिलाओं-पुरुषों ने सौंपा ज्ञापन, शराब की अवैध पैकारियां बंद कराने और दुकान रिहायशी इलाके से हटाने की उठी मांग

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पान में उमड़ा जनसैलाब,चंद्रकांत ‘चंदू’ चौरसिया के नेतृत्व में महिलाओं-पुरुषों ने सौंपा ज्ञापन, शराब की अवैध पैकारियां बंद कराने और दुकान रिहायशी इलाके से हटाने की उठी मांग

कलयुग की कलम उमरिया पान – ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही अवैध शराब की पैकारियों को बंद कराने और उमरिया पान स्थित शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर रविवार को उमरिया पान में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। समाजसेवी चंद्रकांत ‘चंदू’ चौरसिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं जिला दंडाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार ढीमरखेड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव संचालित हो रही शराब की अवैध पैकारियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। साथ ही उमरिया पान में रिहायशी इलाके में स्थित शासकीय शराब दुकान को ग्राम से दूर स्थानांतरित करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में कहा गया कि शराब दुकान के सामने दो स्थानों पर आटा चक्कियां संचालित होती हैं, जहां ग्रामीण महिलाओं का नियमित आना-जाना रहता है। शराब दुकान की मौजूदगी के कारण महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर करने की मांग की गई।

ज्ञापन के दौरान बनी जाम की स्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की मौजूदगी के चलते उमरिया पान में कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए आवागमन सुचारू कराया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पैकारियों को बंद कराया जाए तथा उमरिया पान की शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

Related Articles

Back to top button