अब उमरियापान में शव सुरक्षित रखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कटनी-सिहोरा! विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला डेड बॉडी फ्रीजर, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत,बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विधायक निधि से उपलब्ध कराया शव सुरक्षित रखने का फ्रीजर, अब आकस्मिक घटनाओं में परिजनों को शव रखने के लिए दूसरे शहरों का नहीं करना पड़ेगा रुख; मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के जन्मदिन पर विधायक ने समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अब उमरियापान में शव सुरक्षित रखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कटनी-सिहोरा! विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला डेड बॉडी फ्रीजर, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत,बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विधायक निधि से उपलब्ध कराया शव सुरक्षित रखने का फ्रीजर, अब आकस्मिक घटनाओं में परिजनों को शव रखने के लिए दूसरे शहरों का नहीं करना पड़ेगा रुख; मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के जन्मदिन पर विधायक ने समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश।
कलयुग की कलम उमरिया पान – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में अब आकस्मिक परिस्थितियों में शव सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डेड बॉडी फ्रीजर प्रदान किया है। इस सुविधा के शुरू होने से उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब तक क्षेत्र में किसी दुर्घटना अथवा अन्य आकस्मिक घटना में मृत्यु होने पर शव को सुरक्षित रखने के लिए परिजनों को कटनी या सिहोरा का सहारा लेना पड़ता था। ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक, मानसिक और आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध होने से अब इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के उन परिवारों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें शव सुरक्षित रखने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।
जन्मदिन के संयोग पर मिला स्वास्थ्य केंद्र को उपहार
इस अवसर का एक विशेष संयोग भी रहा। उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया का जन्मदिन भी था। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संयोग से मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन के शुभ अवसर पर यह फ्रीजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान को समर्पित किया जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता के लिए एक सहयोग है। उन्होंने कहा कि समाज से हमें जो कुछ मिलता है, उसे समाज को वापस करना भी हमारा दायित्व है। जनसेवा की भावना से किया गया छोटा सा प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी सुविधा बन सकता है।
विधायक ने कहा कि वे ऐसी पार्टी से जुड़े हैं, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है और सभी वर्गों का ख्याल रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सेवा भावना के साथ संगठन एवं समाज के हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई यह सुविधा केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए राहत का माध्यम है, जो किसी अपनों को खोने के कठिन समय में पहले से ही दुख और परेशानियों से गुजर रहे होते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, ललित गौतम, राजेश व्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, जगन्नाथ मांझी, मुन्नू गौतम, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, डॉ. सोनी, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, अंकित झारिया, राकेश यादव, रिंकू मिश्रा, अखिलेश नामदेव, दिनेश असाटी, प्रवीण गर्ग, कान्हा सोनी, नंदू नामदेव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रह



