48 घंटे में मिली नाबालिग, उमरियापान पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा,ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई—मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाश कर बालिका को किया दस्तयाब
कलयुग की कलम से राकेश यादव

48 घंटे में मिली नाबालिग, उमरियापान पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा,ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई—मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाश कर बालिका को किया दस्तयाब
कलयुग की कलम उमरिया पान– नाबालिग बालिकाओं एवं गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित और त्वरित दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत उमरियापान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम झुनकी निवासी फरियादिया ने 15 सितंबर 2026 को थाना उमरियापान पहुंचकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। फरियादिया ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना मिलते ही उमरियापान पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध क्रमांक 285/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 17 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुत्री के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उमरियापान पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
48 घंटे में कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत
नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए लगातार तलाश की गई और रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली।



