एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध शराब के अड्डों पर ढीमरखेड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ धावा,चार स्थानों पर दबिश, 19 लीटर कच्ची शराब और 16 पाव देसी शराब जब्त; 100 किलो लाहन कराया नष्ट

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध शराब के अड्डों पर ढीमरखेड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ धावा,चार स्थानों पर दबिश, 19 लीटर कच्ची शराब और 16 पाव देसी शराब जब्त; 100 किलो लाहन कराया नष्ट

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 19 लीटर कच्ची शराब, 16 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की, जबकि करीब 100 किलो लाहन मौके पर नष्ट कराया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार ग्राम गुड़ा में रानी बाई लोनी के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब, ग्राम दशरमन में नरेश गोटिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, ग्राम गोपालपुर में गोविंद पटेल के कब्जे से 16 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम डुडहा में शरद सिंह के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन तथा ग्राम खंदवारा में शिव प्रसाद के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन मिला।

पुलिस टीम ने बरामद 100 किलो लाहन को मौके पर नष्ट कराया। अवैध शराब के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक उदय पाल सिंह एवं आरक्षक गंधर्व सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button