गणेश पंडाल भी नहीं छोड़ रहे चोर! स्कॉर्पियो सवार बदमाश मशीन, माइक-लीड सहित सामान ले उड़े,उमरियापान क्षेत्र में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, बम्हनी तिराहे के रंगमंच स्थित गणेश पंडाल को बनाया निशाना; सीसीटीवी में कैद हुई स्कॉर्पियो
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणेश पंडाल भी नहीं छोड़ रहे चोर! स्कॉर्पियो सवार बदमाश मशीन, माइक-लीड सहित सामान ले उड़े,उमरियापान क्षेत्र में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, बम्हनी तिराहे के रंगमंच स्थित गणेश पंडाल को बनाया निशाना; सीसीटीवी में कैद हुई स्कॉर्पियो
कलयुग की कलम उमरिया पान – क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। इस बार चोरों ने धार्मिक आयोजन स्थल को निशाना बनाते हुए बम्हनी तिराहा स्थित रंगमंच के गणेश पंडाल से मशीन, पेनड्राइव, माइक-लीड सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली। घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव समिति द्वारा बम्हनी तिराहा रंगमंच पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह करीब 5 बजे स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे अज्ञात चोर पंडाल में दाखिल हुए और वहां रखी सामग्री लेकर फरार हो गए। इसी दौरान दोबारा आने पर पंडाल में सो रहे समिति के युवकों की नींद खुल गई। युवकों के जागने पर चोर आनन-फानन में स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर भाग निकले।
सीसीटीवी में दिखाई दी स्कॉर्पियो
घटना के बाद समिति के सदस्यों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बताया गया कि बम्हनी में ललित टायर दुकान, कॉलोनी में रमाकांत काछी के यहां, एचपी गैस एजेंसी ढीमरखेड़ा तथा रामपुर कलारी के सामने चौरसिया होटल के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दे रहा है। समिति के सदस्यों ने संबंधित फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ थाने में लिखित आवेदन भी दिया है।
112 पर सूचना, मौके पर तुरंत नहीं पहुंची गाड़ी
घटना के तत्काल बाद समिति के सदस्यों द्वारा डायल 100/112 पर सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि सूचना के बावजूद मौके पर 112 वाहन नहीं पहुंच सका। उनका कहना है कि यदि समय पर पुलिस वाहन मौके पर पहुंच जाता तो संभवतः चोरों को पकड़ने में मदद मिल सकती थी। काफी देर बाद पहुंची थी पुलिस यदि समय पर पुलिस संपर्क साध लेती तो ढीमरखेड़ा थाना वायरलेस के माध्यम से नाकाबंदी कर चरों को पकड़ा जा सकता था।
घटना के बाद धार्मिक आयोजन स्थल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। समिति के सदस्यों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान कर चोरी की सामग्री बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



