एसडीओपी कार्यालय घेराव को लेकर बजरंग दल का ऐलान,एसडीओपी कार्यालय के घेराव का ऐलान, 12 सितंबर को सिहोरा में प्रदर्शन,हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों और कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने दी आंदोलन की सूचना
कलयुग की कलम से राकेश यादव

एसडीओपी कार्यालय घेराव को लेकर बजरंग दल का ऐलान,एसडीओपी कार्यालय के घेराव का ऐलान, 12 सितंबर को सिहोरा में प्रदर्शन,हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों और कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने दी आंदोलन की सूचना
कलयुग की कलम सिहोरा – विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला सिहोरा द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर आज 12 सितंबर 2026 को प्रदर्शन किए जाने की सूचना जारी की गई है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हिंदुओं के साथ कथित पक्षपातपूर्ण व्यवहार, अवैध गतिविधियों, सट्टा, लव जिहाद, रोहिंग्या से जुड़े कथित मामलों, अनैतिक व्यापार एवं भ्रष्टाचार सहित अन्य विषयों को लेकर प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा।
संगठन का आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ एसडीओपी आदित्य सिंधारिया द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। इसी मामले को लेकर विहिप एवं बजरंग दल ने सकल हिंदू समाज के सहयोग से अर्थी जुलूस निकालकर एसडीओपी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।
जारी सूचना के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
संगठन ने अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। प्रदर्शन के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर अब प्रशासन की प्रतिक्रिया पर भी लोगों की नजर रहेगी।



