एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान में अनशन के 10 दिन, अब सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी,10 दिन से अनशन, फिर भी नहीं जागा प्रशासन!जन मांगों पर पहल नहीं होने से बढ़ा आक्रोश, चंद्रकांत चंदू चौरसिया ने 12 सितंबर को सड़क पर उतरने की प्रशासन को दी चेतावनी,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में अनशन के 10 दिन, अब सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी,10 दिन से अनशन, फिर भी नहीं जागा प्रशासन!जन मांगों पर पहल नहीं होने से बढ़ा आक्रोश, चंद्रकांत चंदू चौरसिया ने 12 सितंबर को सड़क पर उतरने की प्रशासन को दी चेतावनी,

कलयुग की कलम उमरिया पान – जनहित की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उमरियापान के न्यू बस स्टैंड में समाजसेवी चंद्रकांत (चंदू) चौरसिया का अनिश्चितकालीन अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर अनशनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मांगों का निराकरण नहीं होने पर 12 सितंबर को सुबह 11 बजे न्यू बस स्टैंड में सड़क पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

समाजसेवी चंद्रकांत चंदू चौरसिया ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्र नायब तहसीलदार उमरियापान को सौंपा है। पत्र के माध्यम से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है तो 12 सितंबर को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

1 सितंबर से जारी है अनिश्चितकालीन अनशन

गौरतलब है कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर 1 सितंबर से न्यू बस स्टैंड उमरियापान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनके पूरा होने से उमरियापान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

10 सूत्रीय मांगों में ये प्रमुख मुद्दे

आंदोलनकारियों की मांगों में उमरियापान में आईटीआई खोलना, 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण, उमरियापान-सिहोरा सड़क का निर्माण, उमरियापान के दोनों चिन्हित स्थानों पर बस स्टैंड का निर्माण, एसडीएम कोर्ट की स्थापना, कृषि उपज मंडी की स्थापना, करौंदी में प्रस्तावित उद्योग की स्थापना, बम्हनी पंचायत में स्वीकृत भूमि पर खेल मैदान का निर्माण, सीएम राइज स्कूल भवन की स्वीकृति एवं निर्माण तथा झंडा चौक से बस्ती तक मुख्य सड़क का निर्माण शामिल है।

12 सितंबर के प्रदर्शन पर प्रशासन की नजर

अनशन के 10 दिन पूरे होने के बाद अब आंदोलनकारियों ने सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ऐसे में 12 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल कर आंदोलन को समाप्त कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button